Pics: देर रात पति और दोस्तों संग New Mommy देबीना का बर्थडे सेलिब्रेशन, गुरमीत ने यूं लुटाया पत्नी पर प्यार

4/18/2022 2:01:12 PM

मुंबई: टीवी की सीता यानि एक्ट्रेस देबीना बनर्जी 18 अप्रैल को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। देबीना का ये बर्थडे उनके लिए बेहद खास है क्यूंकि हाल ही में एक्ट्रेस एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। भले ही देबीना का बर्थडे आज है लेकिन इसका सेलिब्रेशन 17 अप्रैल की रात से ही शुरू हो गया।

पत्नी के बर्थडे पर गुरमीत चौधरी ने शानदार पार्टी दी जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि पार्टी में देबीना ने पति, परिवार और दोस्तों के साथ जमकर धमाल मचाया। 


देबीना के बर्थडे पर घर को खूब सजाया गया। बालकनी की खिड़की पर हैप्पी बर्थडे वाली लाइट लगी दिख रही हैं। इसके साथ ही बर्थडे सेलिब्रेशन वाली जगह को व्हाइट फूल और मोमबत्तियों से सजाया गया है। पहली तस्वीर में देबीना पति गुरमीत संग पोज दे रही हैं।

तस्वरी में जहां देबीना कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। वहीं गुरमीत उन्हें पीछे से बाहों में जकड़े दिख रहे हैं। देबीना के सामने टेबल पर ढेर सारे केक दिख रहे हैं।

एक तस्वीर में देबीना अपने दोस्तों संग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में गुरमीत देबीना के गाल पर किस करते दिख रहे हैं। लुक की बात करें तो देबीना ग्रीन कलर की वन पीस ड्रेस में स्टाइलिश दिख रही हैं। उन्होंने बालों की पोनी बनाकर हेयरबैंड लगाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

वहीं गुरमीत व्हाइट शर्ट और ब्लैक जींस में हैंडसम दिखे। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर कर गुरमीत ने लिखा-'मेरे पूरे यूनिवर्स को बर्थडे की शुभकानाएं..मेरा पहला प्यार ❤️ मेरी पत्नीऔर अब मेरे बच्चे की मां... जीवन की खोज के इस पथ को एक साथ बिताना  कितना वास्तविक लगता है ...एक-एक कदम हर पल को संजोना...मेरे लिए देबीना चुनने के लिए भगवान का शुक्रिया...।' फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

देबीना रामायण शो के दौरान गुरमीत चौधरी को दिल दे बैठी थीं।  देबिना अपने पति गुरमीत से उम्र में 4 साल बड़ी हैं। दोनों ने 2006 में ही कर ली थी लेकिन घरवालों को नहीं बताया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

वहीं इसके बाद कपल ने साल 2011 में अपने घरवालों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज की। गुरमीत और देबीना अपने पैतृक गांव जारामपुर से दो लड़कियों को गोद ले चुके हैं। वहीं अब शादी क 11 साल बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। देबीना ने 3 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया जिसका नाम कपल ने लियाना चौधरी रखा है। 

Content Writer

Smita Sharma