सामने आया बड़ी लाडली संग देबिना का क्यूट वीडियो, झूला झूलती नन्हीं लियाना पर एक्ट्रेस ने की पप्पियों की बरसात

12/16/2022 1:23:01 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इन दिनों दो अपनी दो फूल सी बेटियों संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। एक ही साल में दो बेटियों के पेरेंट बन गुरमीत-देबिना बेहद खुश हैं। भले ही दो छोटी बच्चियों की परवरिश करना देबिना के लिए थोड़ा मुश्किल है, लेकिन वह हर तरीके से उनकी खुशी-जरूरत का ध्यान रखती हैं। अब हाल ही में देबिना ने बड़ी बेटी लियाना संग खेलते हुए का एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari


देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी लियाना को झूला झुलाते का एक वीडियो शेयर किया है।

PunjabKesari

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बड़े प्यार से झूले में बैठी लियाना को पीछे धकेलती है और आगे आने पर हर बार उसे किस करती है। मां-बेटी का ये वीडियो फैंस का खूब दिल जीत रहा है।

PunjabKesari


बता दें, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शादी के पूरे 11 साल बाद पेरेंट बने हैं। एक्ट्रेस ने 3 अप्रैल, 2022 को बड़ी बेटी लियाना को जन्म दिया था, जबकि 11 नवंबर, 2022 को छोटी बेटी का स्वागत किया। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी छुटकी बिटिया का नाम और चेहरा रिवील नहीं किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News