Good News: नवरात्रि पर टीवी के 'राम-सीता' के घर आई लक्ष्मी, शादी के 11 साल बाद गुरमीत-देबिना के घर गूंजी किलकारी

4/4/2022 12:12:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी राम-सीता के नाम से मशहूर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कपल के घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ यानि देबिना ने 3 अप्रैल को बेटी को जन्म दिया। यह गुड न्यूज कपल ने आज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद से लगातार उन्हें फैंस और फ्रेंड्स की बधाइयां मिल रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

गुरमीत और देबिना ने अपने अपनी नन्ही परी के हाथों का प्यारा वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ''अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3.4.2022
आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।
प्यार और आभार 
गुरमीत और देबिना।''

PunjabKesari


इस वीडियो में कपल के हाथों के बीच उनकी नन्ही परी का कोमल सा हाथ नजर आ रहा है। ये वीडियो बेहद प्यारा है, जिसे फैंस लाइक कर उन्हें इस गुड न्यूज के लिए खूब बधाईयां दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने साल 2011 में शादी रचाई थी। अब शादी के पूरे 11 साल बाद कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है, जिसे पाकर दोनों की खुशी को कोई ठिकाना नही है। 
 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News