देबिना बनर्जी ने बेटियों पर बरसाया प्यार, दिल छू लेने वाले मैसेज के साथ शेयर की तस्वीरें, देखें

12/5/2022 10:58:58 AM

मुंबई। देबिना बनर्जी ने अपनी बड़ी बेटी लियाना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के हाथों की एक दिलकश तस्वीर भी पोस्ट की। देबिना ने 11 नवंबर को गुरमीत चौधरी के साथ अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था।

देबिना बनर्जी ने बीते रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री ने अपनी बड़ी बेटी लियाना के साथ एक खुशहाल तस्वीर पोस्ट की। देबिना ने अपनी दोनों बेटियों के नन्हे हाथों की एक तस्वीर भी साझा की  और बेटियों के लिए एक दिलकश संदेश लिखा। उनके कई फैंस ने उनकी पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया।

देबिना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'आप दोनों ने मेरा दिल हमेशा के लिए, बेहतर के लिए बदल दिया है।' पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, उनके एक फैंन ने लिखा, “प्यार, प्यार और प्यार !! इस दुनिया में इस प्यार जैसा कुछ नहीं है, मेरी बहन। एक अन्य फैंन ने टिप्पणी की, "लियाना बहुत प्यारी लग रही है, जी करे देखता रहूं।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

इस कपल ने 2011 में शादी की थी। दोनों पहली बार 2008 के टीवी शो ‘रामायण’ के सेट पर मिले, जहां उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। उन्होंने इस साल 3 अप्रैल को बेटी लियाना का स्वागत किया। इंस्टाग्राम पर, उन्होंने अपने बच्चे की घोषणा के साथ एक क्लिप पोस्ट की थी और लिखा था, "अत्यंत आभार के साथ हम अपनी 'बेबी गर्ल' का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3.4.2022। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।”

हाल ही में, देबिना ने इंस्टाग्राम पर अपनी दूसरी बेटी की सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद ठीक होने का अपना सफर साझा किया। उन्होंने दूसरी न्यू मॉम्स से भी अपने अनुभव को साझा करने को कहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News