श्रीलंका ट्रिप से आते ही इन्फ्लुएंजा बी वायरस से संक्रमित हुईं देबिना बनर्जी, दोनों बेटियों से बनाई दूरी

3/1/2023 4:30:50 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस देबिना बनर्जी कुछ दिनों पहले ही पति गुरमीत चौधरी दोनों बेटियों- लियाना और दिविशा संग श्रीलंका ट्रिप पर गईं थी। वहां से लौटते ही एक्ट्रेस को सर्दी-जुकाम की शिकायत हो गई। जब उन्होंने टेस्ट करवाया तो पता चला कि वह एन्फ्लूएंजा बी वायरस से संक्रमित हैं। बीमारी का पता चलते ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटियों से दूरी बना ली है और अपना ध्यान रख रही हैं। 


देबिना के स्पोकपर्सन ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। स्टेटमेंट के मुताबिक, “मैं बताना चाहता हूं कि वह (देबिना) ठीक हो रही हैं। वह सभी सावधानियां बरत रही हैं और हेल्दी खा रही हैं। वह अपने बच्चों से दूर रहकर उनकी देखभाल कर रही हैं। वह जल्द ही ठीक होकर फिर से लौटेंगी।” 


वहीं देबिना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बच्चियों से दूर हैं। उन्हें बुखार और कफ जैसे लक्षण हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

गौरतलब है कि देबिना बनर्जी के पति गुरमीत और दोनों बेटियों लियाना व दिविशा सुरक्षित हैं उन्हें किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं हुआ है। फिलहाल देबिना बीमारी से धीरे-धीरे उबर रही हैं।


 

Content Writer

suman prajapati