पुण्यतिथि के मौके पर जानिए सुनील दत्त से जुड़ी कुछ ख़ास बातें

5/25/2018 1:24:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार सुनील दत्त को दुनिया से गए हुए आज 11 साल पूरे हो गए हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है। सुनील जन्म 6 जून 1929 को झेलम(पाकिस्तान) में हुआ था। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 

इनका असली नाम बलराज दत्त था। मुंबई आने से पहले वह लखनऊ के अमीनाबाद में रहते थे। फिर ग्रेजुएशन के लिए वह मुंबई चले गए। वहां उन्होंने पढ़ाई के साथ कंडक्टर का काम भी किया। बाॅलीवुड में आने के बाद सुनील और नरगिस की लव स्टोरी भी काफी सुर्खियों में रही थी। सुनील से शादी करने से पहले नरगिस राज कपूर के साथ 9 साल तक रिश्ते में रही थी, लेकिन फिल्म 'मदर इंडिया' की शूटिंग के दौरान नरगिस की जिंदगी में सुनील आए। दोनों ने 11 मार्च 1958 में शादी की। वैसे तो सुनील को पाकर नरगिस की जिंदगी ही बदल गई, लेकिन एक बार नरगिस ने सुनील के लिए आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

ये बात तब की है जब सुनील दत्त की एंट्री नरगिस की जिंदगी में हुई ही थी। ईश्वर देसाई द्वारा लिखी किताब 'डॉर्लिंगजीः द ट्रू लव स्टोरी ऑफ नरगिस एंड सुनील दत्त' में इस बात का खुलासा किया गया है। दरअसल, नरगिस ने सुनील को एक लव लेटर लिखा था लेकिन सुनील ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। नरगिस को लगा कि शायद सुनील उन्हें नजर अंदाज कर रहे हैं। 

बता दें कि नरगिस राज कपूर और परिवार की वजह से पहले से ही टूटी हुई थीं। ऐसे में जब सुनील का ऐसा बर्ताव देखने को मिला तो वह और दुखी हुई। उन्होंने ब्लेड से अपना हाथ भी काटने की कोशिश की। सुनील ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें नरगिस के स्टारडम से डर लग रहा था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने नरगिस से वादा लिया कि अब वह दोबारा कभी ऐसा नहीं करेंगी।

Punjab Kesari