8 महीनों बाद महाराष्ट्र में खुले सिनेमाघर, मराठा मंदिर में फिर दिखाई जाएगी ''दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे''

11/7/2020 12:56:12 PM

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लग गया था। जिसके बाद सब कुछ बंद कर दिया था। सभी सिनेमाघर भी बंद कर दिए गए थे। अब धीरे-धीरे कोरोना वायरस का असर कम हो रहा है। जिदंगी फिर से नार्मल हो रही है।  महाराष्ट्र में 5 नवंबर से सिनेमाघर भी खुल गए हैं। लेकिन सरकार ने निर्देश दिए हैं कि 50 फीसदी लोग ही फिल्म देख सकेगें। शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' ने हाल ही में अपने 25 साल पूरे किए हैं। इस फिल्म को मराठा मंदिर में फिर से दिखाया जाएगा।


मराठा मंदिर के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जिस दिन में मुंबई में सिनेमाघर खुलेंगे तो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिर से दिखाई जाएगी। यह हमेशा पहला दिन का पहला शो था और यह परंपरा जारी रहेगी। हमें सिर्फ कोरोना के कारण इसे बंद करना पड़ा था। जब फिल्म 25 साल पहले रिलीज हुई थी तो मुझे याद है कि मराठा मंदिर में महीनों तक सभी शो फुल रहे थे।'
मनोज देसाई ने आगे कहा, 'फिल्म की बेहतरीन स्टोरी, ऑन स्क्रीन जोड़ी, म्यूजिक, परफॉर्मेंस और लोकेशन ने लोगों को आकर्षित किया। लोगों ने इसे काफी पसंद किया। फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही हफ्तों में लोगों को इसके डायलॉग्स याद हो गए।'


बता दें फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मराठा मंदिर में 20 साल तक लगी रही थी। भारतीय सिनेमा के इतिहास में इतने लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है यह। कोरोना के कारण करीब 8 महीने से सिनेमाघर बंद थे। लंबे समय के बाद लोग फिर सिनेमाघरों में फिल्म देख पाएंगे।

Parminder Kaur