दिव्यांका-विवेक ने जीता "नच बलिए सीजन 8" का खिताब

6/26/2017 11:02:21 AM

मुंबई: "ये हैं मोहब्बतें" से फेमस हुई टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी को इस शो से दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वह सबकी फेवरेट बन चुकी हैं। हाल ही में दिव्यांका ने इस फेमस रियलिटी शो "नच बलिए सीजन 8" को अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ मिलकर जीता है, इस जोड़ी को दर्शक प्यार से दिवेक भी कहते हैं। इस शो की शुरुआत अप्रैल से शुरू हुई थी। जिसके बाद यह कपल सबके चहेते बन गए। इन दोनों पर फिनाले से पहले उन पर शो के नतीजों को फिक्स करने का आरोप भी लगा था लेकिन फिर भी इस कपल ने जीतकर अपने फैंस को खुश कर दिया।

नच बलिए के फिनाले में शो के जज सोनाक्षी सिन्हा, टैरेंस लुईस और मोहित सूरी ने भी परफॉर्म किया, वहीं रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मौजूदगी ने इस मौके को और खास बना दिया था। वह दोनों "जग्गा जासूस" की प्रमोशन के लिए आए थे।

बता दें कि नच बलिए के फिनाले को दिवेक ने ऐबिगेल पांडे-सनम जौहर और ईरानी-मोहित सहगल जैसी जोड़ियों को पीछे छोड़ते हुए जीता। इनाम में इस दिव्यांका और विवेक को 35 लाख का कैश प्राइज मिला और इसके साथ ही हीरो मैस्ट्रो और एक नामी ब्रैंड की ओर से ज्यूलरी भी दिव्यांका और विवेक के हिस्से आई।