6 साल की बेटी संग शादी में पहुंचीं ''दयाबेन'', ''तारक मेहता...'' की टीम के साथ दिया पोज

12/18/2023 11:54:39 AM

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर तबके का फेवरेट शो हैं। शो से जुड़े हर किरदार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लंबे समय से चल रहे इस शो के कई किरदार इसे छोड़कर चले गए हैं। वहीं कई नए किरदार ने शो में अपनी जगह भी बना ली है। बीते दिनों ही शो में एक नई एंट्री हुई। 'मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी' के किरदार को शो में जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल प्ले कर रही थीं।

अब उनकी जगह मोना मेवावाला की कास्टिंग हुई है। हालांकि फैंस शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शो की कास्ट के साथ दिशा वकानी की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

तस्वीर में दिशा की बेटी भी नजर आ रही है। इस तस्वीर को इस बीच 'तारक मेहता...' में सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। पलक की पोस्ट में नितेश, स्नेहल, अंबिका और सुनयना, दिशा और उनकी बेटी के साथ पोज़ देते हुए नज़र आए।

लुक की बात करें तो दिशा रेड कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दिशा की बेटी स्तुति भी येलो ड्रेस में प्यारी लग रही हैं। तस्वीर में स्तुति मां से लिपटी दिख रही हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

दीवाली के मौके पर दयाबेन की वापसी का ट्रैक दिखाया गया था। ऐसी चर्चा थी कि दिशा वकानी शो में वापसी कर सकती हैं लेकिन वो नहीं आईं। फैंस ने 'बॉयकॉट तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का ट्रेंड चलाया क्योंकि दयाबेन की वापसी का उनका इंतजार लंबा हो चुका है। इससे पहले भी कई ट्रैक आ चुके हैं जहां दिशा वकानी की वापसी की उम्मीद थी लेकिन हर बार  फैंस की उम्मीदें कुचली गईं।


 

Content Writer

Smita Sharma