कुछ ऐसा रहा कंगना की ''पंगा'' और वरुण-श्रद्धा की ''स्ट्रीट डांसर'' का पहले दिन का कलेक्शन

1/25/2020 11:46:48 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. शुक्रवार को रिलीज हुई कंगना रनोती की फिल्म 'पंगा' और वरुण धवन- श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर' का पहले दिन का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। दोनों ही फिल्मे एवरेज बताई जा रही हैं। हालांकि,  'स्ट्रीट डांसर' को ज्यादा स्क्रीन मिलने से कमाई के मामले में बहुत फायदा हुआ है।  'स्ट्रीट डांसर' इंडिया में 3700 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है, जबकि 'पंगा' को महज 1450 स्क्रीन मिली हैं। 

पहले दिन के कमाई के आंकड़ों पर एक नजर डाले तो डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' ने पहले दिन लगभग 3 करोड़ का कारोबार किया है। हाल ही में कंगना 'जज मेंटल है क्या' में एक क्रेजी लड़की का किरदार करते हुए नजर आई थी। अब वह मैदान पर 'पंगा' लेती दिख रही हैं। 'पंगा' को समीक्षकों ने 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं। 

'स्ट्रीट डांसर' 3डी और 2डी मूवी है। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत ही एवरेज करार दिया है, लेकिन ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने से इसकी पहले दिन की कमाई 10 करोड़ रुपए है। समीक्षकों ने इस फिल्म को 5 में से 2 स्टार दिए हैं। 

Edited By

Vikas Sharma