पिता केके के अंतिम संस्कार से पहले बेटी तमारा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोली- हमेशा आपको प्यार..
6/2/2022 12:25:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. केके के नाम से जाने जाने वाले मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ अब इस दुनिया में नहीं रहे। 31 मई को कोलकाता में एक शो के बाद उनका निधन हो गया। बुधवार को परिवार दिवंगत गायक के पार्थिव शरीर को मुंबई स्थित आवास पर वापस ले आया और जानकारी दी कि गुरुवार (आज) को सिंगर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच उनकी बेटी तमारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केके के अंतिम संस्कार की डिटेल शेयर करते हुए उन्हें याद किया।
अंतिम संस्कार वाले कार्ड में लिखा है-"आपको हमेशा के लिए प्यार किया जाएगा और याद किया जाएगा।" इसके अलावा कार्ड में अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की डिटेल भी दी गई है। यह पोस्ट शेयर करते हुए तामारा ने लिखा, "लव यू फॉरएवर डैड" और इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई।
फैंस केके की बेटी के इस पोस्ट को देख खूब भावुक हो रहे हैं।
बता दें, केके की बेटी भी सिंगर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके काफी सिंगिंग वीडियो हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न

सिद्धियों की देवी मानी जाती है मां सिद्धिदात्री, देवताओं के तेज से प्रकट हुआ था देवी दुर्गा का नवम स्वरुप

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद