शादी के बंधन में बंधे डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें

2/14/2021 4:50:27 PM

मुंबई. साउथ एक्टर डार्लिंग कृष्णा और एक्ट्रेस मिलाना नागराज वेलेंटाइन डे पर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने बेंगलुरु शहर से बाहर एक रिजॉर्ट में शादी की है। शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।


तस्वीरों में मिलाना ग्रे और गोल्डन रंग के लहंगे में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप, गोल्डन ज्वैलरी और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। गले में एक्ट्रेस ने फूलों की माला पहनी हुई है।

वहीं डार्लिंग कृष्णा पेल ब्लू शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। पगड़ी और फूलों की माला से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों एक-साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


बता दें शादी के दिन ही डार्लिंग कृष्णा और मिलाना नागराज का फिल्म 'लव मॉकटेल 2' से पहला गाना भी रिलीज होने जा रहा है।

दोनों की शादी में शिवराज कुमार, रविचंद्रन, यश, पुनीत राजकुमार, निखिल कुमारस्वामी, तमन्ना भाटिया, किच्चा सुदीप और दर्शन जैसे स्टार्स भी शामिल हुए।

Content Writer

Parminder Kaur