500 में से एक भी मैच नहीं हारे थे दारा सिंह, जानिए ऐसी है इस खिलाड़ी की दिलचस्प कहानी

11/19/2017 7:11:46 PM

मुंबईः आज भारत के पहलवान दारा सिंह का जन्म दिन है। दारा सिंह ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था और आज भी उनकी पहलवानी की दुनिया कायल है। दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को पंजाब में हुआ था। दारा सिंह 6 फुट 2 इंच लंबे थे और उनके करियर की खास बात ये है कि उन्होंने 500 मैच खेले, लेकिन उसमें एक भी मैच नहीं हारे।

 

29 मई 1968 का दिन भारतवासियों के लिए बहुत खास था क्योंकि उस दिन भारत के पहलवान दारा सिंह फ्री स्टाइल कुश्ती के वर्ल्ड चैंपियन बने थे। ये खिताब उन्होंने अमेरिका के रेसलर लोउ थेसज को हरा कर हासिल किया था।

 

दारा सिंह और किंग कांग के बीच सोनीपत के गांव भटगांव में 12 दिसंबर, 1956 का यह मुकाबला हुआ था। तब दारा सिंह की उम्र 28 साल थी और उनका वजन 130 किलो था। जबकि उनके ऑस्ट्रेलियाई चैलेंजर किंग कांग करीब 200 किलो वजनी थे। किंग कांग का असली नाम एमिली काजा था। दारा सिंह ने लगभग 15-20 मिनट तक चले मुकाबले के बाद किंग कांग को अपने सिर के ऊपर उठाकर रिंग से बाहर फेंक दिया था। कहा जाता हैै कि उस समय दर्शकों में तत्कालीन सोवियत यूनियन के प्रधानमंत्री निकोलाई बुल्गानिन भी मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News