सर्जरी के बाद ग्लैमरस अंदाज में दिखीं डेनियेला वेस्टब्रूक, देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

12/15/2018 4:46:30 PM

लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रेस डेनियेला वेस्टब्रूक अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं। हाल ही में एक बार फिर से डेनियेला की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो काफी वायरल हो रही हैं।

दरअसल, डेनियेला ने चीकबोन सर्जरी करवाई है जिसके बाद उनका ग्लैमरस अंदाज सामने आया। सर्जरी करवाकर डेनियेला सड़कों पर घूमती हुई नजर आईं।

उन्होंने मुस्कुराते हुए कैमरा के सामने पोज दिए। इस दौरान उन्होंने ब्लैक ओवर कोर्ट पहना था डेनियेला के हाथ में एक पॉलिथीन भी नजर आया।

तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह शॉपिंग करके आई हो। डेनियेला का मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

तो वहीं कुछ तस्वीरों में डेनियेला फनी अंदाज में पोज दे रही हैं। 

बता दें कि डेनियेला सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। 40 साल की डेनियेला की अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। उनके लुक को लोग काफी पसंद करते रहते हैं।  

Neha