Pre Wedding Function: वरुण ने होने वाली दुल्हनिया करिश्मा के लिए किया गजब डांस, Oo Antava गाने पर टेरेंस लुईस ने दिखाए जबरदस्त मूव्स
2/5/2022 11:49:35 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग डेटिंग के बाद आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी। करिश्मा की प्री वेडिंग से सामने आए वीडियोज में खूब रौनक और जश्न देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस की प्री वेडिंग से डांस वीडियोज भी वायरल हुए हैं, जिसमें उनके वरुण अपनी होने वाली दुल्हिनया के लिए खास परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। वहीं टेरेंस लुईस ने भी 'उ अंटावा' गाने पर खूब धमाल मचाया। अब ये वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब देखे जा रहे हैं।
सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि करिश्मा के प्री वेडिंग फंक्शन पर घरवाले जमकर धमाल मचाते दिख रहे हैं। करिश्मा येलो लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं उनके होनेवाले दूल्हे वरुण बंगेरा मैरून कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वरुण अपनी दुल्हनिया के लिए जबरदस्त डांस करते हैं, जिस पर वहां मौजूद सभी लोग खूब हूटिंग करते हैं। इस दौरान डांस करते-करते वरुण एक्ट्रेस को फ्लाइंग किस भी देते हैं। वहीं होने वाली दुल्हनिया फूलों के बीच चेयर पर बैठी बेहद खुश नजर आती हैं।
वहीं एक वीडियो में डांसर और कोरियॉग्राफर टेरेंस लुईस अपने दोस्तों संग अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'उ अंटावा' (Oo Antava) पर खूब रंग जमाते हैं।
बता दें, करिश्मा और वरुण ने नवंबर 2021 में सगाई की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी अपने फैंस को दी थी।