Dance Deewane 3:उदय सिंह का डांस देख हैरान हुए जज, मां को माधुरी दीक्षित के हाथ से साड़ी लेता देख रोने लगा कंटेस्टेंट

3/19/2021 3:58:42 PM

मुंबई: डांस रियालिटी शो डांस दीवाने 3 को शुरु होने में बस केवल एक ही दिन बचा है।ऑडिशन राउंड में मेकर्स ने टॉप कंटेस्टेंट्स चुन लिए हैं। शो में सबसे अधिक चर्चा उदय सिंह को हो रही हैं।  उदय सिंह मध्य प्रदेश के नीमच से आए हैं।

PunjabKesari

ग्रैंड प्रीमियर में उदय इतना जबरदस्त परफॉर्म करेंगे  शो के जज और गेस्ट रेमो डीसूजा भावुक हो जाते हैं। ग्रैंड प्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शो की जज माधुरी दीक्षित भी उदय की मां के लिए गिफ्ट के तौर पर एक साड़ी देती हैं। माधुरी के हाथों से मां को साड़ी मिलता देख उदय काफी इमोशनल हो जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वहीं उदय की मां माधुरी को आशीर्वाद देती दिख रही हैं। डांस शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस माधुरी के इस कदम की काफी तारीफ कर रहे हैं। काम की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म टोटल धमाल और कलंक में नजर आईं थीं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News