''डांस दीवाने 3'' के होस्ट राघव जुयाल को हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

4/22/2021 11:10:42 AM

मुंबई. कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बढ़ते केसों की वजह से हालात भयंकर होते जा रहे हैं। जिन्हें संभाल पाना मुश्किल हो गया है। अब शो 'डांस दीवाने 3' के होस्ट राघव जुयाल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। राघव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

राघव ने पोस्ट शेयर कर लिखा- 'खांसी और बुखार के बाद, मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है। जो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए थे वे सभी अपनी जांच करा लें। सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। सभी सावधानियां बरतें।' फैंस राघव के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।


बता दें माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया और धर्मेश येलांदे इस शो को जज करते हैं। बीते दिनों जज धर्मेश और शो के 18 क्रू मेबर्स भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Content Writer

Parminder Kaur