Pics: डांस दीवाने 3 फेम पॉल मार्शल कार्डोज ने की सगाई, खूबसूरती में बी-टाउन हसीनाओं से कम नहीं हैं कोरियोग्राफर की होने वाली दुल्हनिया

8/6/2021 2:30:11 PM

मुंबई: बी-टाउन में इस साल कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। वरुण धवन से लेकर दीया मिर्जा, राहुल वैद्य तक ने इस साल अपने जीवनसाथी का हाथ थामा। वहीं कुछ स्टार्स ने अपने लव वन्स संग सगाई की। इस लिस्ट में डांस दीवाने-3 में नजर आ रहे जाने-माने कोरियोग्राफर पॉल मार्शल कार्डोज का नाम भी शामिल हो गया है। पॉल मार्शल कार्डोज ने अपनी एंटरप्रेन्योर गर्लफ्रेंड उर्वशी अंजू के साथ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में सगाई की।

हाल ही में कपल की सगाई की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों नमें कपल का बेहद ही रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

सगाई पर कोरियोग्राफर पॉल मार्शल पिंक कुर्ते और फ्लोरल जैकेट में नजर आए। वहीं उनकी होने वाली दुल्हनिया पीच कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

उर्वशी अंजू ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया था। हाथों में मेहंदी, चूड़ियां, बालों में लगा गजरा, गोल्ड ज्यूलरी उनके लुक को चांर-चांद लगा रही हैं। उर्वशी अंजू को देख ये कहना कि वह  खूबसूरती में बी-टाउन हसीनाओं से कम नहीं हैं तो गलत नहीं होगा। 

पाॅल की सगाई की तस्वीर कोरियोग्राफर धर्मेश ने भी शेयर की हैं।  पॉल और धर्मेश ना सिर्फ बेहतरीन डांसर हैं बल्कि ये बहुत ही करीबी दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती की चर्चे काफी फेमस हैं। डांस दीवाने 3 पर दोस्ती स्पेशल एपिसोड के दौरान पॉल द्वारा अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हुए भी देखा गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by D 👽 (@dharmesh0011)

 

Content Writer

Smita Sharma