यूक्रेन से देश लौटे भारतीय छात्रों से सिंगर दलेर मेंहदी ने की मुलाकात, PM मोदी की सराहना करते हुए बोले- आपने कमाल कर दिया

3/3/2022 2:11:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. रूस और यूक्रेन के बीच चल पिछले कई दिनों से रही जंग के बीच हालात बेहद भयावह हो गए हैं। आम नागरिकों को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। रूस के हमले से दहशत में आए लोग पलायन करने को मजबूर हैं। वहीं वहां फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए सरकर हर संभव कोशिश कर रही है। हालांकि, काफी छात्र यूक्रेन से सुरक्षित अपने देश लौट चुके हैं। इसी बीच मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेंहदी ने यूक्रेन से आए छात्रों से मुलाकात की।

PunjabKesari


दलेर मेंहदी ने उदयपुर में यूक्रेन से आए छात्रों का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ यूक्रेन से वापस देश लौटे कई छात्र दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंगर भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Daler Mehndi (@thedalermehndiofficial)

वीडियो में दलेर मेंहदी कहते हैं, 'यूक्रेन में मौजूद भारत के छात्र-छात्राएं उदयपुर सुरक्षित लौट आए हैं। यह हमारे देश के लिए बेहद ही गर्व की बात है और मुझे उम्मीद है कि यूक्रेन में बचे बाकी छात्र भी जल्दी ही अपने देश लौट आएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया है।' इस वीडियो आखिरी में दलेर मेहंदी खुशी जाहिर करते हुए छात्रों के साथ अपना गाना 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' गाते दिखाई देते हैं।

दलेर मेंहदी द्वारा शेयर किया ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके पोस्ट कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News