लहंगे को लहराकर डेज़ी शाह ने दिखाया हुसन का जलवा, मिलियन डॉलर स्माइल से किया फैंस को अट्रैक्ट

2/21/2021 11:12:11 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस डेजी शाह अपने लुक्स के चलते लाइमलाइट में रहना अच्छे से जानती हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने स्टनिंग लुक से फैंस को दीवाना बना लेती हैं। बीते शनिवार उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड शो में स्पॉट किया गया, जहां वो अपने लुक में जलवे बिखेरती नजर आईं। जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 


अवॉर्ड शो में डेज़ी लहंगा लुक कैरी कर पहुंची। ब्लैक एंड व्हाइट लहंगे में वह बेहद प्यारी लगीं। इस लुक को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया हुआ है।

इतना ही नहीं, लहंगे के साथ मैचिंग चूड़ियां, माथे पर बिंदी और कानो में इयररिंग्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

 

लहंगे को लहराते हुए वह झूमकर पोज दे रही हैं। इस दौरान उनकी किलर स्माइल फैंस को अट्रैक्ट करने का काम कर रही है।

 

काम की बात करें तो डेज़ी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी सुपरहिट फिल्मो में 'जय हो', 'हेट स्टोरी 3' और 'रेस 3' जैसी फिल्में शामिल हैं।

 


 

Content Writer

suman prajapati