श्रद्धा से लेकर सनी तक 24 सितारों से सजा है डब्बू रतनानी का कैलेंडर, देखें तस्वीरें

1/18/2018 3:05:44 PM

मुंबई: इस साल का फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का सबसे ग्लैमरस कैलेंडर आज लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले डब्बू रतनानी ने कैलेंडर 2018 का टीजर रिलीज किया है जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, सनी लियोनी, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, श्रद्धा कपूर और कृति सैनन सहित 24 सितारे हैं।  

 

विद्या बालन का ये 11वां शूट है। उनका कहना है कि ये हमेंशा ही बहुत स्पेशल होता है। डब्बू रतनानी इस कैलेंडर को 19 साल से शूट कर रहे हैं। खास बात है कि इस कैलेंडर में इस साल आमिर खान भी नज़र आने वाले हैं।

 

ऐश्वर्या राय के साथ ये तस्वीर डब्बू ने शेयर की है।



इस साल इस कैलेंडर में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर डेब्यू करने वाली हैं। मानुषी ने बताया है कि वो इस कैलेंडर को लेकर बहुत उत्साहित हैं।


अमिताभ बच्चन इस कैलेंडर में पिछले 17 सालों से नज़र आ रहे हैं।


परिणीति चोपड़ा का ये पांचवा साल है। परी का कहना है कि यह कैलेंडर किसी भी अवॉर्ड से बड़ा है और इस कैलेंडर के बिना उनका साल पूरा नहीं होता।


इससे पहले डब्बू के कैलेंडर में सनी लियोनी का बोल्ड अवतार देखने को मिला है. इस बार भी सनी लियोनी इस कैलेंडर में नज़र आएंगी।

शाहरूख इसमें आंखों में काजल लगाए हुए दिख रहे हैं। उनका ये अवतार आपको ट्यूबलाइट की याद दिलाएगा जिसमें वो मैजिशियन के किरदार में नज़र आए थे।