मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई ''दंगल गर्ल'' फातिमा, यूं बनाया फैंस को इनोसेंट लुक से दीवाना

10/2/2019 4:53:56 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  अपने बोल्ड लुक की वजह से सुर्खियों में रहने वाली 'दंगल गर्ल' फातिमा हमेशा अपने सिंपल लुक से लोगों को अपना दीवाना बनाती हैं। बॉलीवुड में फिल्म 'दंगल' से शुरुआत कर फातिमा लोगों के दिलों पर छा गईं। लड़कियां फातिमा के लुक की ही नहीं, बल्कि जबरदस्त एक्टिंग की भी दीवानी हैं।

फातिमा 'दंगल' फिल्म में बोल्ड लड़की का किरदार निभा लड़कियों की प्रेरक बन गई। इसके अलावा फातिमा सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट रखती हैं। 

हाल ही में फातिमा को मुंबई की सड़कों में स्पॉट किया गया। इस दौरान फातिमा काफी बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। फातिमा ने पिंक कलर का टॉप और ब्लैक कलर की पैंट पहनी हुई है और हाथ में दो बैग कैरी किए हुए हैं।

लुक को कम्पलीट करते हुए फातिमा ने ब्राउन कर्ली हेयर खुले छोडे़ हुए है और चेहरे पर चश्मा लगाया हुआ है। इस नो मैकअप लुक में फातिमा की इनोसेन्ट ब्यूटी फैंस को उनकी ओर खींच रही है।  


 
काम की बात करें तो फातिमा को 'दंगल' मूवी के बाद आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदूस्तान' में देखा गया था।

इस फिल्म में फातिमा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के साथ अहम भूमिका में नजर आईं। लेकिन यह फिल्म ज्यादा हिट न हो सकी।

Smita Sharma