''दबंग 3'' का नया गाना ''नैना लड़े'' हुआ रिलीज, सलमान बोले "ये हमारा रोमांटिक स्टाइल"

11/8/2019 1:27:20 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दबंग 3' का दूसरा गाना 'नैना लड़े' रिलीज हो गया है। सलमान खान ने 'नैना लड़े' गाने का ऑडियो एडिशन जारी किया है। इस गाने में सलमान खान के साथ साईं मांजरेकर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा रही है। सलमान खान ने इस गाने को सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। इस गाने में जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स दानिश साबरी के हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह गाना दर्शकों को पसंद आएगा।

सलमान खान ने इस ऑडियो गाने को शेयर किया और लिखा, 'यह हमारा रोमांटिक अंदाज है। 'नैना लड़े' को सुनें और मस्ती करें। सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का यह दूसरा गाना है, जो रिलीज हुआ है। इससे पहले, 'हुड हुड' गाना भी रिलीज हुआ था। फिल्म में सलमान खान का टीनएज रूप भी देखने को मिलेगा, जिसमें वह साई मांजरेकर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

 

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दबंग 3 के फैंस को सलमान का ये लुक पसंद आया था। दबंग 3 का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में सलमान खान की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले प्रभु देवा ने सलमान खान की फिल्म वॉन्डेट का भी निर्देशन किया है। दबंग 3 में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, किचा सुदीप और साई मांजरेकर भी नजर आएंगे। साई मांजरेकर दबंग 3 से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।

Edited By

Akash sikarwar