फूलों की चादर के नीचे एंट्री...व्हाइट लहंगे में बनी दुल्हन...'दिल दोस्ती डांस' एक्ट्रेस वृषिका मेहता ने प्यार का हाथ थाम लिए सात फेरे

12/11/2023 1:50:02 PM

मुंबई: बी-टाउन के गलियारों में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। अब तक कई स्टार्स अपने प्यार के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में डी 3: दिल दोस्ती और डांस फेम एक्ट्रेस वृषिका मेहता का नाम शामिल हो गया है। वृषिका मेहता ने 10 दिसंबर को अपने प्यार सौरभ घेडिया संग सात फेरे लिए।

शादी से जुड़ी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो  वृषिका मेहता ने अपने खास दिन के लिए दो आउटफिट चुने। जहां वरमाला के लिए हसीना ने रेड लहंगा पहना। शादी के पहले लुक में वृषिका ने शाही लहंगा पहना था, जिस पर सुनहरे रंग का काम किया गया था।

 

उन्होंने अपने लुक को कुंदन ज्वेलरी के साथ निखारा था, जिसमें दो हार, मैचिंग झुमके, एक चौड़ी माथा पट्टी, एक मांग टीका, नथ, लाल चूड़ा और मिनिमल कलीरे शामिल थे। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने उन्हें सफेद शेरवानी के साथ मैचिंग पगड़ी, पैंट और दोशाला में मैच किया था।

वहीं फेरों के लिए हसीना ने व्हाइट आउटफिट को चुना। वृषिका ने व्हाइट चिकनकारी लहंगा चुना, जिसके चारों ओर बारीक सजावट की गई थी। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे के साथ टीमअप किया था।

इसके अलावा ग्रीन कलर का भारी कढ़ाई वाला दुपट्टा उनके कंधों पर खूबसूरती से पिनअप किया गया था। अपनी शादी में दूसरी ड्रेस पहनने के बावजूद, वृषिका ने अपनी ज्वेलरी और मेकअप को वैसा ही रखा था।

एक्ट्रेस की मुलाकात पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए सौरभ से हुई थी और उन्होंने सौरभ के घर अहमदाबाद में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच सगाई कर लीथी। 11 दिसंबर, 2022 को उनकी सगाई हुई। सौरभ पेशे से टोरंटो स्थित सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 

वृषिका को शो 'दिल दोस्ती डांस (डी3)' में शेरोन राय प्रकाश के रोल से पहचान मिली। उनके किरदार को खूब सराहा गया और शो में उनके डांस ने उनकी स्किल को दिखाया। इसके अलावा वृषिका 'ये तेरी गलियां','ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma