आदिपुरुष के VFX पर खर्च हुए करोड़ों, क्या दे पाएगी रामानंद सागर की रामायण को टक्कर?

6/14/2023 1:40:24 PM

मुंबई। ओम राउत की आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फैंस प्रभास-कृति को राम-सीता के रुप में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। 700 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के पोस्टर को देखकर लोगों ने  खराब वीएफएक्स पर सवाल खड़े किए थे, हालांकी मेकर्स ने जमकर ट्रोल होने के बाद वीएफएक्स में काफी बदलाव किए।

आपको बता दें कि, इस फिल्म में वीएफएक्स पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग कैसे हुई थी। 1980 के दशक में टीवी पर रिलीज हुई रामानंद सागर की रामायण एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। उस समय में एडवांस टेक्नोलॉजी ना होने के कारण भी इस शो ने छोटे पर्दे पर राज किया था।

लोग आज भी उस जमाने की रामायण से अपने इमोशन कनेक्ट कर पाते हैं। कम बजट में बनी इस रामायण ने अपनी तगड़ी स्टार कास्ट की वजह से पॉपुलेरिटी बटोरी थी।

रामानंद सागर के बेटे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, रामायण की शुटिंग कई जुगाड़ करके की गई थी। जब उन्हे सुबह का सीन दिखाना होता था तो वे लकड़ियां जलाकर उससे जो धुआं निकलता था उसे कुहासे को रूप में इस्तेमाल करते थे। और युद्ध के सीन के दैरान हवा में उड़ते तीर और लाइटनिंग दिखाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स जेनरेटर (SEG 2000) का इस्तेमान किया गया था।

अब देखना यह है कि क्या ओम राउत की आदिपुरुष, उस जमाने में बनी रामायण को टक्कर दे पाएगी? क्या प्रभास-कृती का प्रेम देखकर नम होंगी फैंस की आंखे? यह सब तो फिल्म देखने के बाद ही पता लगाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News