पानी पूरी की शौकीन है गाय और उसका बछड़ा, सड़क किनारे चटखारे लेकर खा रही हैं गोलगप्पे

10/2/2022 2:30:32 PM

मुंबई: पानी पुरी यानि गोलगप्पे हर इंसान के फेवरेट हैं। गोल गप्पों को अलग-अलग जगहों में अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं, जैसे- पानी-पूरी, बताशा, पुचका, फुल्की, गुपचुप इत्यादि। पानी पूरी का नाम लेते ही अक्सर कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इंसान चाहे किसी भी उम्र का क्यों ना हो सभी पानीपुरी को चटखारे लेकर खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है पानी पूरी  इंसानों को ही नहीं बल्कि जानवरों को भी बेहद पसंद है।

PunjabKesari

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इस बात का सूबत है। वायरल वीडियो में 2 सड़क पर घूमने वाली गाय और उसका बछड़ा बड़े चाव से गप-गप कर गोलगप्पे खा रही हैं। शायद ही आपने पहले कभी किसी जानवर को इतना स्वाद लेकर गोलगप्पे खाते देखा होगा।

PunjabKesari

 

वीडियो में एक शख्स गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खिलाते दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे दोनों मां-बच्चे की जोड़ी अपने नंबर का इंतजार करते हुए गोलगप्पे के चटखारे ले रहे हैं।

 

वीडियो को शेयर कर शख्स ने कैप्शन में लिखा-'अगर मां और बेटी एक साथ हों और उन्हें गोलगप्पे बेचने वाला मिल जाए तो और क्या कहा जा सकता है।' वैसे तो ये वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News