प्रियंका ने पति निक संग मिल जुटाए 5 करोड़ रुपए, हर इंसान से की कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करने की

5/3/2021 8:47:07 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चाहे न्यूयाॅर्क में ससुराल वालों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनका दिल और दिमाग हमेशा अपने देश भारत की तरफ ही रहता है।

PunjabKesari

यही वजह है कि वह विदेश में बैठकर भी कोरोना संकट में भारत की मदद कर रही हैं। इसके साथ ही वह लोगों को भी मदद करने के लिए बोल रही हैं। इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग मिलकर एक अभियान #TogetherForIndia चलाया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 


 इस अभियान के माध्यम से उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि जुटा ली है। वहींभारत में कोरोना की दूसरी लहर को रोकने की बात कहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'भारत में कोरोना की लहर को रोकने की लड़ाई अभी भी जारी है। आपका सहयोग बड़ा परिवर्तन ला सकता है। आपका सहयोग जान बचा सकता है।' 

PunjabKesari

बता दें कि कोरोना संकट में हर कोई मदद के लिए आगे आ रहा है। सोनू सूद तो बीते साल ही लोगों की मदद कर रहे हैं। वहीं सलमान खान, अक्य़ कुमार, अजय देवगन, गुरमीत चौधरी समेत कई स्टार्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News