मददगार बाॅलीवुड:सोनू-सलमान के बाद सुनील शेट्टी ने भी बढ़ाया मदद का हाथ,कोरोना मरीजों को बांटे मुफ्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स

4/30/2021 10:07:33 AM


मुंबई साल 2020 में आए डेडली वायरस कोरोना से देश इस साल भी लड़ रहा है। वायरस की दूसरी लहर बड़ी तादात में लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। वहीं परेशानी के इस वक्त में लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से सहायता का हाथ बढ़ाया है। इनमें ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार और सलमान खान तक शामिल हैं।

PunjabKesari

वहीं सोनू सूद तो लंबे समय से कोरोना पीड़ितों की मदद करने में लगे हुए हैं। अब बॉलीवुड के अन्ना यानी एक्टर सुनील शेट्टी भी मदद करने के लिए आगे आए। कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों को मुफ्त में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मुहैया करवाने की मुहिम में जुट गए हैं। उन्होंने परेशान लोगों की मदद करने का ऐलान खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्विटर के जरिए किया।  वह केवीएन फाउंडेशन से जुड़े हैं और लोगों को मुफ्त में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मुहैया करवा रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने लिखा-'हम कठिन समय से गुजर रहे हैं लेकिन हमारे लोगों ने एक-दूसरे की मदद को हाथ आगे बढ़ाया है जो कि उम्मीद की किरण है। मैं सभी दोस्तों और फैंस से अपील करता हूं कि आप भी लोगों की मदद के लिए आगे आएं। मदद चाहिए या आप किसी की मदद करना चाहते हैं तो सीधे मेसेज करें। कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कर लोगों तक पहुंचाएं ताकि सभी को मदद मिल सके।'

PunjabKesari

कोरोना काल में बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लोग मददगार बने हैं। इसमें सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान समेत कई स्टार लगातार लोगों की मदद में जुटे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया से भारत की मदद करने की अपील की है।

PunjabKesari

काम की बात करें तो सनुली शेट्टी हाल ही में फिल्म मुंबई सागा में नजर आए थे। फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News