कोर्ट का आदेश-सलमान खान हाजिर हो,पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में भाईजान पर कसा कानून का शिकंजा

3/23/2022 8:24:27 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान का विवादों से उनका रिश्ता काफी पुराना है। अक्सर किसी ना किसी विवाद में फंस जाते हैं। इस बात में कोई दोराहे नहीं हैं सलमान और कानूनी पचड़ों का चोली दामन का साथ है। सलमान को किसी ना किसी केस के चलते आए दिन कोर्ट में हाजिर होते रहते हैं। इसी क्रम में अब एक्टर से जुड़े एक और मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है।

 

दरअसल, मुंबई की अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में साल 2019 में पत्रकार अशोक पांडे द्वारा दायर याचिका के मामले में सलमान को 5 अप्रैल को पेश होने के लिए समन जारी किया है। कोर्ट ने सलमान को आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत अपराध के लिए तलब किया है। गौरतलब है कि पत्रकार अशोक पांडे ने साल 2019 में उनके साथ सलमान द्वारा कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के लिए अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 

 

सलमान खान पर आरोप लगाते हुए अशोक ने कहा था- '24 अप्रैल, 2019 को वह जुहू से कांदिवली में कैमरामैन के साथ अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। तभी उन्होंने रास्ते में सलमानको साइकिल पर देखा। इस दौरान उन्होंने सलमान के साथ मौजूद दो बॉडीगार्ड से एक्टर का वीडियो बनाने की अनुमति मांगी थी। इस पर अंगरक्षकों ने पत्रकार को एक्टर का वीडियो रिकॉर्ड करने की अनुमति दे दी।'


हालांकि जब सलमान ने पत्रकार को वीडियो बनाते देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया जिस पर बॉडीगार्ड ने अशोक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए अशोक ने यह भी दावा किया कि सलमान ने उन्हें मारा और उनका फोन छीन लिया था।इस सिलसिले में सलमान के खिलाफ अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट का रुख करते हुए शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने एक्टर के खिलाफ दायर उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही भी नहीं की। अब देखना है कि इस मामले में कोर्ट का क्या एक्शन लेगा। 

 वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के को आखिरी बार आयुष शर्मा संग फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रूथ' में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के उनके साथ कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। इसके अलावा सलमान पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दीवाली' और जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक 2' में नजर आएंगे। सलमान आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' में कैमियो रोल भी करेंगे। 

Content Writer

Smita Sharma