लॉकडाउन में घर से बाहर निकले सुनील ग्रोवर, कॉमेडियन को पड़े पुलिस से डंडे

3/26/2020 2:47:31 PM

मुंबई: कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान सभी अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। पीएम मोदी ने साफ कहा-'इसे एक तरह से कर्फ्यू ही समझिए।' वहीं जो भी इस नियम का पालन नहीं कर रहा पुलिस उस पर बहुत सख्त है और बाहर निकलने पर लोगों की जमकर पिटाई हो रही।

वहीं सोशल साइट लॉकडाउन से जुड़े मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी अपने इंस्टा पर एक मीम शेयर किया है। सुनील का ये एक एक मीम खूब वायरल हो रहा है। इसमें सुनील ग्रोवर लंबे बालों में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में उन्हें पुलिस से डंडे पड़ते दिख रहे हैं। मीम में सुनील ग्रोवर ने दिखाने की कोशिश की है कि कैसे घर से निकलने पर पुलिस पकड़ रही है और पिटाई कर रही है। सुनील ने अपनी फिल्म के दो सीन्स को मिलाकर ये मीम बनाया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हाहाहा.. भगवान के लिए अपने घरों में रहो'। इस मीम को डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है।

बता दें कि इस लॉकडाउन के दौरान तकरीबन सभी स्टार्स ने अपने फैन्स से घरों में बने रहने की और बहुत जरूरी नहीं होने पर बाहर नहीं आने की अपील की है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना संक्रमितों लोगों की संख्या 600 के पार पहुंच चुकी है। इसके अलावा महाराष्ट्र और केरल में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं।

Smita Sharma