Corona: ऐसे समय व्यतीत कर रहे हैं सेलेब्स, करिश्मा ने बनाई मैगी, हिना लगा रही हैं पौछा

3/24/2020 12:47:06 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के दौरान पूरी मुंबई में काम बंद है। ऐसे में सेलेब्स भी लंबे समय बाद घर पर समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे में टाइम पास के लिए सेलेब्स तरह-तरह के काम कर खुद को व्यस्त रखने की कोशिश में लगे हैं। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर कर अपनी दिन चर्या को शेयर किया है। इनमें करिश्मा तन्ना, हिना खान और अर्जुन बिजलानी शामिल हैं। 

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मैगी  बनाते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने मैगी बनते हुए की कुछ तस्वीरे भी साथ में पोस्ट की हैं। वह कह रही हैं कि सब अपने-अपने तरीके से खुद को आइसोलेटे कर रहे हैं। मैं भी खुद को व्यस्त रखने के लिए कुछ ना कुछ कर रही हूं।  

टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी घर हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घर पर पौछा लगाते हुए नजर आ रही हैं। उनके भाई किचन में कुछ काम कर रहे हैं। वह अपनी मदर के साथ घर पर हैं और उन्होंने लिखा है कि ना कोई घर से बाहर जा रहा है और ना ही आ रहा है  Covid 19।    

इसी तरह समय को सद्उपयोग करते हुए टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी घर पर बच्चों के साथ पेंटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

Edited By

Vikas Sharma