कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ''ससुराल सिमर का 2'' फेम राजीव पॉल का नहीं उतर रहा बुखार, अस्पताल में हुए भर्ती

5/13/2021 9:55:25 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के चलते देश के हालात बिगड़ते जा रहा हैं। आए दिन संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ससुराल सिमर का 2 फेम एक्टर राजीव पॉल की कोरोना संक्रमित होने के बाद तबीयत काफी बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।


राजीव ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया और लिखा- मेरे हालात इससे पहले मेरे हाथ से निकल जाए, उसे बेहतर उन्हें किसी अच्छे हाथों में दे देना सही है। पॉजिटिव होने के बाद मेरा बुखार उतर ही नहीं रहा था। इसल‍िए मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। यहां काबिल डॉक्टर्स हैं जिन्होंने रेमडेस‍िव‍िर और दूसरी दवाओं के साथ इलाज शुरू किया है। 


View this post on Instagram

A post shared by Rajev Paul (@rajevpaul)

इसके साथ ही राजीव ने राकेश पॉल, राखी कुकी और एक्टर सतीश कौश‍िक का शुक्र‍िया किया और बताया कि इन तीनों ने राजीव को अस्पताल जाने के लिए समझाया था। राजीव ने आगे लिखा- आप सही समय पर सही फैसला तभी कर सकते हैं जब आपकी लाइफ में अच्छे लोग होते हैं। आप सभी का शुक्रिया क्योकि आपने मुझे अपनी दुआओं में रखा। आपसे अपील करता हूं उन सभी के लिए प्रार्थना करें जो फिलहाल स्वस्थ नहीं हैं। हम तभी सुरक्षित होंगे, जब सब सुरक्षित होंगे।' राजीव के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


बता दें, पांच दिन पहले राजीव की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। वो शूटिंग के चलते आगरा से मुंबई लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें बुखार आया और उन्होंने खुद को घऱ पर ही आइसोलेट कर लिया था। 


इन दिनों वह ससुराल सिमर का 2 में नजर आ रहे हैं। सीरियल में वह गिरिराज ओसवाल की भूमिका निभा रहे हैं।

Content Writer

suman prajapati