कोरोना पॉजिटिव मलाइका ने 10 दिन पहले गर्लगैंग के साथ की थी पार्टी, तस्वीरों में मास्क के बिना नजर आई थीं हसीनाएं

9/7/2020 1:24:57 PM

मुंबई. कोरोना वायरस लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया में ये लाखों लोगों की जान ले चुका है। आए दिन भी कोई न कोई इसके संक्रमण का शिकार हो रहा है। हाल ही बॉलीवुड से खबर सामने आई है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से 10 दिन पहले मलाइका ने करीना कपूर से मुलाकात की थी। मलाइका ने करीना और अपनी गर्ल्स गैंग के साथ मिलकर जमकर पार्टी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर खान के साथ और अपने गर्ल्स गैंग के साथ इस पार्टी में खूब धमाल मचाया था। करीना कपूर की प्रेग्नेंसी के बाद मलाइका ने गर्ल्स गैंग के साथ खूब मस्ती की थी।

पार्टी करते समय किसी ने भी न तो मास्क ही पहना था और न ही ये हसीनाएं किसी और सुरक्षा नियम का पालन करती दिखीं। 


बता दें कि मलाइका अरो़ड़ा, उनकी बहन अमृता अरोड़ा, करीना कपूर  और उनकी बहन करिश्मा कपूर बेस्ट फ्रेंडस हैं।

मलाइका और करीना की ये गैंग अक्सर ही साथ पार्टियां करते हैं। ये हसीनाएं एक साथ पार्टियां करते हुए खूब सेल्फीज क्लिक करवाती हैं।

Smita Sharma