मुंबई पुलिस के इशारा पर हो रहा है सबकुछ! अब कूपर हाॅस्पिटल ने बिहार पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से किया इंकार

8/1/2020 2:36:02 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की डेथ मिस्ट्री को सुलझाने के लिए अब पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है। इब तक बिहार पुलिस सुशांत से जुड़े कई लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है। हाल ही में पुलिस टीम ने दिल बेचारा फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा से रात के दस बजे बयान लिया। मुकेश छाबड़ा ने लंबे समय तक एसआईटी से बात की। इसके बाद टीम सुशांत कूपर म्युनिसिपल हाॅस्पिटल में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के पास पहुंची। लेकिन डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संबंधित कुछ भी बताने से मना कर दिया।

डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उन्होंने मुंबई पुलिस को सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे दी है। अगर अब उन्हें कुछ जानकारी चाहिए तो  मुंबई पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले सकती है। पटना पुलिस की एसआईटी  को अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है।

वहींं इन सब चीजों को देखर ऐसा माना जा रहा है क ये सब कुछ मुंबई पुलिस के इशारे पर ही हो रहा है। मुंबई पुलिस नहीं चाहती की ये सारे कागजात पटना पुलिस के हाथ लगे और जांच आगे बढ़े।

खबरें हैं कि टना पुलिस ने मुंबई के डीसीपी को जांच में सहयोग करने को लेकर एक पत्र लिखा है। पत्र में कई चीजों पर  जांच करने और उसमें जानकारी उपलब्ध कराने की बात का जिक्र है। पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट की मांग भी पटना पुलिस ने की है। 

बता दें कि सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना के राजीवनगर के थाने ने एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रेहा पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और सुसाइड के लिए उकासने का आरोप लगाया है।

Smita Sharma