''सड़क 2'' के बाद अब नेपोटिज्म विरोधियों के निशाने आई ''कुली नंबर 1'', रिलीज से पहले ही उठी फिल्म के बायकॉट की मांग
8/21/2020 2:12:16 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद फैंस बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म काफी भड़के हुए हैं और नेपो स्टार्स के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। इसी बीच बीते दिनों आलिया भट्ट की फिल्म सड़क 2 को फैंस ने भारी संख्या ने डिस्लाइक किया और उसके बहिष्कार की मांग की। वहीं अब फैंस सड़क 2 के बाद सारा अली खान की कुली नंबर 1 के पीछे पड़ गए हैं और उसके बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।
बता दें सारा और वरुण धवन की स्टारर फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है कि फैंस पहले ही इसके बायकॉट की मांग कर रहे हैं। फिल्म बन कर पूरी तरह से तैयार है और लॉकडाउन के कारण सिनेमा घर बंद होने के चलते इसे ऑनलाइन रिलीज करने को लेकर चर्चा हो रही हैं। ऐसी खबरों के बीच यूजर इस फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। न सिर्फ ट्विटर बल्कि फेसबुक पर भी इस फिल्म का बायकॉट करने की मांग की जा रही है और इसके खिलाफ मुहिंम चलाई जा रही है।
अरनब गोस्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, बायकॉट कूली नंबर 1, बायकॉट स्टार किड्स फिल्म,बायकॉट नेपोटिज्म प्रोडक्ट्स फिल्म्स, बायकॉट बॉलीवुड, बायकॉट खान, बायकॉट कपूर❌Boycott Coolie No 1❌ : Boycott Star Kids Films❌ : Boycott Nepotism Product Films❌: Boycott Bollywood❌: Boycott Khan's❌: Boycott Kapoor ❌:
— Arnab Goswami (@ArnabKGoswami) August 19, 2020
🙇♂️Only Kangana Please 🙇♂️#CoolieNo1 @ArnabKGoswami pic.twitter.com/HTXjEQlB7e
एक ने लिखा, मैं कूली नंबर 1 के ट्रेलर को डिस्लाइक करने के लिए उत्साहित हूं, आप तैयार हो डिस्लाइक के लिए? उन्हें व्यूज न दे उनके वीडियो को रोके, डिस्लाइक करे और फिर बंद करें।I am Excited To Dislike #CoolieNo1 Trailer !!
— Amit Kumar (@its_amitkumar) August 19, 2020
Are You Ready For Dislike ?
Note : Don't Give Them
Views Just Pause The Video
Then Dislike Then Close
The Video :) #CBITakeOver pic.twitter.com/5sdJ45lG79
दूसरे ने लिखा, कूली नंबर 1 बहुत जल्द रिलीज होने जा रही है। बायकॉट कूली नंबर 1#CoolieNo1 set to release soon & @Varun_dvn jumped in SSR case & tweeted for CBI.
— Gaurav Mishra (@Imkgauravmishra) August 20, 2020
Boycott Coolie No. 1.
Agree?
ऐसे ही कई यूजर्स ने एक्ट्रेस सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म कूली नंबर 1 के बायकॉट के लिए पोस्ट किए।I'm ready to dislike #CoolieNo1
— 🇮🇳 Sagar 🇮🇳 (@BatMan_285) August 19, 2020
Let's Target 20Million Dislikes this time 😁
Are you guys ready ????@OfficalKangana @arnabofficial7 @JThakers pic.twitter.com/eiLkg8q5z3
बता दें इस फिल्म का डायरेक्श डेविड धवन ने किया है। फिल्म को पहले 1 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन और कोरोनावायरस के कारण सिनेमाघर बंद होने के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की चर्चा है।