''बिग बॉस'' के घर में इस हॉट मॉडल का है बेहद बोल्ड एटिट्यूड, बाकि सेलेब्स को दे सकती है कड़ी टक्कर

10/3/2017 11:26:03 AM

मुंबई; कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस-11' की शानदार शुरुआत हुई है। हर बार की तरह इसमें कई तड़के लगाने की कोशिश कर रहे हैं।  इन्हीं में से एक हैं दिल्ली की मॉडल बंदगी कालरा। बंदगी को 'ब्यूटी विद ब्रेन' माना जा रहा है। दरअसल बंदगी मॉडलिंग करती हैं लेकिन इसके साथ ही साथ उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। बंदगी फिलहाल मुंबई में ही रहती हैं।
 

बंदगी सॉफ्टवेयर कंपनी कैपेजेमिनी इंडिया में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बीटेक की डिग्री ली है। 25 साल की बंदगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी हॉट फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं।

 

 

बंदगी ने शो के पहले दिन कहा- वो अपने चेहरे से कभी ये पता नहीं चलने देंगी कि उनके मन में क्या चल रहा है।

 

वैसे अभी तक बेनफशा सूनावाला को इस सीजन की सबसे हॉट कंटेस्टेंट माना जा रहा था, लेकिन बंदगी की एंट्री होने के बाद अब लग रहा है कि दोनों में कड़ी टक्कर हो सकती है। 

बंदगी अपने बोल्ड एटिट्यूड से शो के अंदर मौजूद सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट को भी कड़ी टक्कर दे सकती हैं।