जानिए कंटेंट क्वीन एकता कपूर को क्यों जाता है कई सफल करियर लॉन्च का क्रेडिट

6/22/2022 11:39:30 PM

नई दिल्ली। एकता कपूर फियर्स, टैलेंटेड, विजिनरी, गॉडमदर, टीवी ज़ारिना होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल निर्माता भी हैं। एकता ना सिर्फ इंडस्ट्री की एक शानदार निर्माता के रूप में मशहूर है बल्कि उन्हें उनके कुछ पथ-प्रदर्शक डेली सोप्स, वेब सीरीज और ओटीटी लॉन्च के लिए भी जाना जाताहै। एकता ने कई महान टैलेंट्स को भी अपना पूरा सपोर्ट किया जो आज इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। एकता ने कई ऐसे एक्टर का भी करियर संवारा है जिन्होंने आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। इसमें विद्या बालन, सुशांत सिंह राजपूत, अकिंता लोखंडे जैसे बड़े और पॉपुलर नाम शामिल हैं।

 

विद्या बालन
विद्या बालन केवल 16 साल की थीं जब उन्होंने एकता की लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज हम पांच से छोटे पर्दे पर एंट्री की। यह वह प्रोग्राम था जिसने बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत की। विद्या का करियर द डर्टी पिक्चर के बाद से आगे बढ़ा, जिसे एकता कपूर ने भी प्रोड्यूस किया था।

 

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हम सभी जानते हैं कि सुशांत, एकता के सीरीयल पवित्र रिश्ता में मुख्य भूमिका निभाने के बाद प्रमुखता से उभरे, लेकिन दिवंगत अभिनेता ने 2008 में एकता के 'किस देश में है मेरा दिल' के साथ अपनी शुरुआत की। छिछोरे अभिनेता ने 2013 में काई पो चे के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया, जो एक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर थी। सुशांत ने अपने कई इंटरव्यूज में एकता को ब्रेक देने का क्रेडिट दिया, जब किसी और ने नहीं दिया था।

 

मौनी रॉय
मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' के साथ अपनी बिग बॉलीवुड फिल्म के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने 2007 में डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के साथ टेलीविजन पर अपनी शुरुआत की और एकता के शो नागिन के साथ वो बेहद पॉपुलर हो गई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अब मौनी रणबीर कपूर के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'ब्रह्मास्त्र' में एक अहम भूमिका में नजर आएंगी।

 

अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे को भी एकता के पवित्र रिश्ता के साथ टेलीविजन में एक बड़ा ब्रेक मिला जिसके बाद उनके करियर ने उड़ान भरी। वह टेलीविजन इंडस्ट्री की एक पॉपुलर सेलिब्रिटी बन गईं। साथ ही उन्होंने कंगना रनौत की मणिकर्णिका के साथ अपना बॉलीवुड सफर शुरू किया। हाल ही में अकिंता अहमद खान की बागी 3 में नजर आई थीं।

 

मुनव्वर फारुकी
मुनव्वर मैन ऑफ द मोमेंट हैं, जिन्होंने एकता कपूर द्वारा निर्मित रियलिटी शो लॉक अप में बहुत लोकप्रियता हासिल की। मुनव्वर फारुकी को आज भारत की एक कॉन्ट्रोवर्सियल पर्सनालिटी,  मीडिया फेस और इंटरनेट सनसनी के रूप में जाना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Deepender Thakur


Recommended News

Related News