रिया को ''बंगाली ब्राह्मण'' बता सपोर्ट में उतरे अधीर रंजन, बोले ''राजनीतिक मास्टर्स को खुश करने के लिए, एजेंसियों ने निभाई भूमिका ''

9/11/2020 5:42:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजूपत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने लंबी पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। रिया इन दिनों भायखला जेल में सजा काम रही है। उन्हें 14 दिनों की न्यायक हिरासत में रखा गया है। रिया की गिरफ्तारी के बाद उनके की फैंस और कुछ स्टार्स उनका सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी भी रिया की सपोर्ट में उतर आए हैं।

PunjabKesari


अधीर रंजन चौधरी ने अपने ट्वीट के जरिए रिया के सपोर्ट में अपनी बात आगे रखी है। उन्होंने लिखा,  सुशांत सिंह राजपूत एक भारतीय एक्टर थे, बीजेपी ने सियासी फायदा उठाने के लिए उन्हें बिहारी कलाकार बना दिया।

रंजन ने अगले ट्वीट में लिखा, रिया पर न ही हत्या और न ही आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। बल्कि उन्हें NDPS की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह भी राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए, केंद्रीय एजेंसियों ने अपनी भूमिका निभाई है, समुद्र मंथन के बाद उन्होंने अमृत के बजाय ड्रग्स की खोज की है।
सांसद ने अपनी बात रखने के लिए लगातार एक से एक ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, रिया के पिता को लेकर कहा कि वह सेना के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला है। सुशांत राजपूत को न्याय बिहारी के लिए न्याय के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए।
उन्होंने आगे लिखा रिया के पिता भी अपने बच्चों के लिए न्याय मांगने के हकदार हैं, मीडिया ट्रायल हमारी न्यायिक प्रणाली के लिए खराब हिस्सा है। सभी को न्याय मिले यही हमारे संविधान का मूल सिद्धांत है।


 

v  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News