तालिबानियों से हिंदुत्व की तुलना कर बुरी फंसी स्वरा, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में FIR दर्ज

8/18/2021 3:26:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर देश दुनिया की खबरों पर अपनी   बयानबाजी भी करती रहती हैं, जिसे लेकर वो जल्द ही चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। दरअसल, स्वरा भास्कर ने  अफगानिस्तान पर तालीबान के कब्जे पर एक विवादित बयान दिया है, जिसे देख यूजर्स भड़क उठे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है।जबकि एक यूजर ने कथ‍ित तौर पर पुलिस में एक्ट्रेस के खिलाफ श‍िकायत भी दर्ज करवा दी है।


दरअसल, हाल ही में स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा- 'हम हिंदुत्व के आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते और हम तालिबान के आतंकी हमले से टूट गए हैं और पूरी तरह से सदमें में हैं। हम तालिबन के आतंक से शांत नहीं हो सकते और हम सभी हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़िता या उत्पीड़क की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।'

 

स्‍वरा ने अपने इस ट्वीट में तालिबानी आतंकियों की तुलना 'हिंदुत्‍व'से कर दी है, जिसके बाद यूजर्स भड़क गए हैं। इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर #ArrestSwaraBhasker  भी ट्रेंड कर रहा है, वहीं कुछ यूजर्स स्‍वरा के ट्विटर अकाउंट को ब्‍लॉक करने की भी मांग कर रहे हैं।  

 

 

इसी बीच वकील युक्‍त‍ि राठी नाम की यूजर ने बताया है कि उन्‍होंने स्‍वरा के ख‍िलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस में श‍िकायत दर्ज करवाई है।

 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News