'सत्यमेव जयते' के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज, फिल्म में हुआ राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान

8/2/2018 12:47:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है। फिल्म के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज करवाई गई है। फिल्ममेकर्स पर राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। मुंबई के वकील रमाकांत पाटिल ने अपनी शिकायत में लिखा है कि फिल्म 'सत्यमेव जयते' के ट्रेलर में राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान किया गया है। पाटिल ने बताया कि, 'मैंने यह शिकायत इसलिए दर्ज करवाई है क्योंकि हमारा राष्ट्रीय चिन्ह बिजनस के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।' 

बता दें कि इससे पहले भी फिल्म पर मामले दर्ज हो चुके हैं। यह मामले शिया मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज हुए हैं। हैदराबाद और उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों ही शिकायतों में फिल्म के उस सीन पर आपत्ति जताई गई जिसमें मोहर्रम के जुलूस के मातम के दौरान हत्या दिखाई गई है। शिकायतकर्ताओं ने इस सीन को फिल्म से हटाए जाने की मांग की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News