''लाल सिंह चड्ढा'' और ''शाबाश मिठू'' के खिलाफ शिकायत दर्ज, दिव्यांगों का मज़ाक उड़ाने का लगा आरोप

8/24/2022 4:02:21 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीजिंग से पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि, पॉजिटिव तरीके से नहीं नेगेटिव तरीके से। कई लोग फिल्म का जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। आमिर की फिल्म के साथ ही तापसी पन्नू की शाबाश मिठू भी अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। दोनों स्टार्स की फिल्मों के कुछ सीन्स पर दिव्यांगजनों का कथित तौर पर मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। इसे देखते हुए 'लाल सिंह चड्ढा' और 'शाबाश मिठू' के खिलाफ अदालत में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।


'डॉक्टर्स विथ डिसएबिलिटीज’’ संस्था के सह संस्थापक और विकलांगता से पीड़ित शिकायतकर्ता डॉ सतेंद्र सिंह ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'शाबाश मिठू' के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत पर आयुक्त अदालत की ओर से जारी नोटिस की एक प्रति शेयर की गई है। 


नोटिस के अनुसार, दिव्यांगजनों के लिए आयुक्त की अदालत ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'शाबाश मिठू' के फिल्ममेकर्स, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जवाब तलब किया है।


बता दें, आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को पर्दे पर रिलीज हुई थी। वहीं तापसी पन्नू की शाबाश मिठू 15 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज की गई थी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News