भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर केस दर्ज, लगा महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप

6/11/2021 11:43:57 AM

मुंबई: भोजपुरी के सुपरस्टार और बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट खेसारी लाल यादव के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज हुआ है। खेसारी लाल यादव महिलाओं को लेकर अश्लील गाने बनाने का आरोप लगा है। खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 'सनातन सेवा फाउंडेशन' के प्रमुख श्री सुरजीत सिंह ने गुरुवार को महाराष्ट्र मेंगायक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है।

शिकायतकर्ता ने कहा-'खेसारी लाल यादव पैसे कमाने के इरादे से 'अश्लील गाना' और वीडियो बनाते हैं।' उनके हाल ही में रिलीज़ हुए गाने 'चाची के बच्ची सपनवा में आती हैं' का भी उल्लेख करते हुए सुरजित सिंह ने कहा- 'इन गानों से समाज में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंच रहा है।' इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने स्क्रीनशॉट प्रूफ भी जमा करवाते हुए खेसारी लाल यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले भी सिंगर के खिलाफ लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज किया गया था।मार्च 2021 में फिल्म निर्देशक राजकुमार पांडे ने खेसारी लाल यादव पर धमकी और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। यादव ने सोशल मीडिया पर निर्देशक के लिए अपमानजनक टिप्पणी की और उन्हें धमकी भी दी थी।
 

Content Writer

Smita Sharma