निर्माता महेश मांजरेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज, फिल्म में महिलाओं और बच्चों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाने का लगा आरोप
1/28/2022 11:29:20 AM

मुंबई. फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। महेश की मराठी फिल्म 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा' विवादों में घिर गई है। फिल्म को लेकर महेश के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में शिकायत दर्ज करवाई गई है। महेश पर आरोप है कि उन्होंने अपनी नई मराठी फिल्म में महिलाओं और बच्चों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है।
महेश के खिलाफ शिकायत क्षत्रिय मराठा सेवा ने की है। क्षत्रिय मराठा सेवा संस्था ने बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने महेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। डायरेक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील सामग्री की बिक्री आदि), 295 (सार्वजनिक रूप से अश्लील काम या शब्दों के लिए सजा), 34 (सामान्य इरादा) के तहत कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में महेश के अलावा नरेंद्र, श्रेयंस हीरावत और एनएच स्टूडियोज को भी आरोपी बनाया है, जो फिल्म 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा' के निर्माता हैं।
वकील डीवी सरोज ने इस शिकायत में कहा- 'नय वरण भट लोंचा कोन कोंचा' मराठी फिल्म को 14 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में महिलाओं और बच्चों को बहुत ज्यादा आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। महेश के खिलाफ शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस फिल्म में मौजूद सामग्री ने समाज में असामंजस्य पैदा किया था, जिसके परिणामस्वरूप पूरे महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
बता दें इस फिल्म में प्रेम धर्माधिकारी, वरद नागवेकर, छाया कदम, शशांक शेंडे, रोहित हल्दीकर, कश्मीरा शाह, उमेश जगताप, गणेश यादव, अतुल काले, अश्विनी कुलकर्णी, सविता मालपेकर और ईशा दिवेकर ने काम किया है। जब फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, तब भी राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से फिल्म में मौजूद बोल्ड व आपत्तिजनक सीन्स को सेंसर करने की मांग की गई थी। महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखा था। जानकारी के लिए बता दें महेश ने मराठी फिल्मों के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें 'वॉन्टेड', 'रेडी', 'दबंग', 'जिंदा', 'मुसाफिर' और 'कांटे' जैसी फिल्में शामिल है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Odisha Train Accident: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे बिहार के मजदूर, केरल पहुंचने से पहले मिली मौत

यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

रविवार के दिन न करें ये काम, वरना आपका जीवन पड़ जाएगा संकट में

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति