AIB के स्टैंडअप कॉमेडियन पर लगा यौन शोषण का आरोप, भेजता था अश्लील तस्वीरें

10/5/2018 1:03:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर यौन उत्पीड़न केस ने बॉलीवुड में भूचाल ला दिया है। जहां कई बड़े स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में उतरें हैं तो कई इस मामले से बचते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब यूट्यूब के पॉपुलर कॉमेडी ग्रुप AIB के स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर भी कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए हैं।

हाल ही में एक महिला ने ट्विटर के जरिए इस बात का खुलासा किया है और उत्सव को लेकर काफी राज खोले हैं। महिला ने ट्वीट कर बताया कि ऑस्ट्रेलिया के क्रूज पर उत्सव चक्रवर्ती ने उसके अलावा कई नाबालिक लड़कियों के साथ आपत्तिजनक और दुर्व्यवहार के करने की कोशिश की थी।

महिला ने कहा कि पीड़ित महिला ने आगे बताया कि उत्सव चक्रवर्ती ने सभी को अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने के भी लिए कहा था। पीड़ित महिला के ट्वीट के बाद ट्विटर पर महिलाओं ने उत्सव पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पीड़ित महिलाओं में से एक ने अश्लील मैसेज के स्क्रीन शॉट भी ट्विटर पर शेयर किए हैं।

खबरों के मुताबिक पहली महिला के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस सकते में आ गई है और उन्होंने उत्सव चक्रवर्ती के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। महिलाओं के खुलासे के बाद अदिति मित्तल और वरुण ग्रोवर जैसे कॉमेडियन महिलाओं के समर्थन खड़े हो गए हैं। वहीं इस पूरे मामले को स्टैंडअप कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

वहीं उत्सव चक्रवर्ती पर कड़ा एक्शन लेते हुए कॉमेडी ग्रुप AIB ने अपने चैनल से उनके सभी वीडियो को हटा दिया है। AIB ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने एक नोट पोस्ट करते हुए कहा है- हम उत्सव चक्रवर्ती जैसे लोगों से काफी सावधान रहते हैं और कोशिश करते हैं कि महिलाओं को एक अच्छा और सुरक्षित माहौल दे सकें।

हम उन महिलाओं से माफी मांगते हैं जिन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही हम जांच में हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार है। जब तक जांच का परिणाम नहीं आता तब तक उत्सव चक्रवर्ती के वीडियो को हम हटा रहे हैं।

 

Neha