छोले-कुल्चे के बाद अब जूस बेचते दिखे काॅमेडियन सुनील ग्रोवर, वीडियो शेयर कर बोला-''अपनी डार्लिंग को ये जूस पिलाओ''

2/28/2021 11:16:08 AM

मुंबई: डाॅक्टर मशहूर गुलाटी यानि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने हर अंदाज से  लोगों को एंटरटेन करते है। सुनील आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियोज शेयर करते हैं जो हर किसी के चहरे पर मुस्कान ले आती है। लेकिन लगता है कि जनता को हंसाने के लिए सुनील अब सड़क पर आ गए हैं।

ऐसा हम नहीं बल्कि उनके आए दिन वायरल हो रहे वीडियो इशारा कर रहे हैं,जिनमें कभी वह ढाबे पर दाल बनाते तो कभी वो सड़क पर छोले कुल्चे बेचते नजर आ रहे हैं। वहीं अब सुनील  ने अपना नया काम शुरू कर लिया है।इस बार वो आपको जूस बेचते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को खुद सुनील ने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। वीडियो में वह ना सिर्फ ठेले पर खड़े होकर जूस बेचते बल्कि लोगों को परोसते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सुनील ग्रोवर पहले ठेले के मालिक को समझाते हैं कि संतरा कैसे छीलना है। जिसके बाद ठेले का मालिक साइड पर खड़ा होकर संतरा छीलता है और सुनील ग्रोवर खुद जूस निकालने लगते हैं। इसके बाद वह खुद गिलास धोते हैं और लोगों को सर्व भी करते हैं। इतना ही नहीं जब ग्राहक ने पैसे की पूछा तो सुनील ग्रोवर कहते हैं 20रुपए। वीडियो को शेयर कर सुनील ने लिखा-अपनी डार्लिंग को ये जूस पिलाओ।

इससे पहले वैलेंटाइन डे के दिन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह वो छोले-कुल्चे बना रहे थे। वीडियो को शेयर कर सुनील ग्रोवर ने लिखा-वैलेंटाइन डे  पर अपने प्यार को छोले कुल्चे जरूर खिलाओ।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

 

काम की बात करें तो सुनील ग्रोवर आखिरी बार वेब सीरीज 'तांडव' में नजर आए थे। सीरीज में सुनील ने अपने कॉमिक अवतार से इतर संजीदा रोल निभाते नजर आए थे। दर्शकों को सुनील का यह रूप भी खूब भाया था। इससे पहले सुनील ग्रोवर 'गब्बर इज बैक'  और 'भारत' जैसी फिल्मों में कर चुके हैं। सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो का अहम हिस्सा रहे हैं। उनके किरदार डाॅ. मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी और गुत्थी ने लोगों को खूब गुदगुदाया था।

Content Writer

Smita Sharma