बेटे की मौत के बाद राजीव निगम ने बताई बी-टाउन की सच्चाई, कहा- मुश्किल वक्त में मनीष पॉल के अलावा किसी ने नहीं दिया साथ

11/23/2020 11:37:54 AM

मुंबई. कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे देवराज का 8 नवंबर को निधन हो गया था। जिसके बाद राजीव का पूरा परिवार सदमे में आ गया था। जिस दिन राजीव के बेटे की मौत हुई उसी दिन उसका जन्मदिन था। राजीव ने अपना दर्द फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर बयान किया था। हाल ही में राजीव ने खुलासा किया है कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में मनीष पॉल ने उनका साथ दिया।

PunjabKesari
राजीव ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ढाई साल से आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक तरफ उनके पास कोई काम नही था और दूसरी तरफ उनके बेटे का इलाज चल रहा था। इस मुश्किल घड़ी में किसी ने उनका साथ नही दिया। सिर्फ मनीष पॉल ने उनकी मदद की। मनीष ने  आर्थिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी उनका बहुत साथ दिया। 

PunjabKesari
बता दें राजीव ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर बेटे के निधन की जानकारी दी थी और लिखा था-'ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।' राजीव का बेटा अक्सर बीमार ही रहता था। 2018 से उसकी तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई। जिसके बाद उसे आईसीयू में रखा गया। फिर देवराज कोमा में चला गया और आखिर में उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News