47 सालों बाद मिला इंसाफ, नाबालिग संग यौन शोषण मामले में दोषी पाए गए मशहूर कॉमेडियन बिल कॉस्बी

6/23/2022 11:27:20 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. कहते हैं इंसान को उसके द्वारा किए गए कर्मों को फल जरूर मिलता है, भले ही वो देर से क्यों न मिले। अमेरिकन स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर बिल कॉस्बी ने लगभग 50 साल पहले एक ऐसा ही कुकर्म किया था जिसकी सजा अब उन्हें मिल गई है। कोर्ट ने 1975 के बिल कॉस्बी से जुड़े सेक्सुअल हैरासमेंट केस में अपना फैसला सुना दिया है। इस केस में कॉमेडियन दोषी करार दिए गए हैं। कोर्ट ने उन्हें प्लेबॉय मेंशन में एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण करने का दोषी पाया है और पांच सौ हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

PunjabKesari


साल 1975 में बिल कॉस्बी पर एक नाबालिग सहित कई लोगों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। कॉमेडियन पर आरोप है कि उन्होंने जूरी हथ के साथ प्लेबॉय मेंशन में जबरदस्ती की थी। तब जूडी नाबालिग थीं और अब उनकी उम्र 64 साल है। बिल कॉस्बी ने साल 1975 में जूडी का यौन शोषण किया था। तब वह केवल 16 साल की थीं और कॉमेडियन 37 साल के थे। महिला ने गवाही दी थी कि कॉमेडियन ने उसे और उसकी दोस्त को अपने मेंशन में बुलाया था और इसी मुलाकात के दौरान बिल कॉस्बी ने उन्हें यौन शोषण शिकार बनाया था। पीड़िता ने बताया था कि जब वो बाथरूम से निकल रही थी तो कॉस्बी ने उसका हाथ पकड़ लिया और गलत हरकतें करने लगा।


महिला ने बिल कोस्बी के खिलाफ 2014 में केस फाइल किया था। बिल के जेल से रिहा होने के करीब एक साल बाद ये फैसला आया जब पेन्सिलवेनिया की उच्च अदालत ने एक अलग आपराधिक मामले में कॉमेडियन की यौन उत्पीड़न की सजा को खारिज किया था।


  
अब 47 सालों बाद उस महिला को इस मामले में इंसाफ मिला है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए बिल कॉस्बी पर $500,000 का जुर्माना लगाया है।  

 

वहीं, इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए पीड़िता ने कहा कि वो अदालत के इस फैसले से बेहद खुश है। कई साल और कई आंसू चले गए। लंबे इंतजार के बाद जाकर ये समय आया है।


 
84 वर्षीय बिल कॉस्बी अपने जमाने से सबसे मशहूर कॉमेडियन में गिने जाते हैं। उन्हें 1980s के टीवी शो 'द कॉस्बी शो' के जरिए जबरदस्त पहचान मिली थी इसके बाद उन्हें 'अमेरिका के पिता' के नाम से पहचाना जाने लगा था। वहीं  कॉस्बी की फैमिली फ्रेंडली इमेज तब बिखर गई जब उन पर एक साथ करीब 50 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया। बताया जाता है कि वो पांच सालों तक ये घिनौना काम कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News