रियल लाइफ में बदला रील लवः ''गुम है किसी के प्यार में'' के को-स्टार नील और ऐश्वर्या की हुई रोका सेरेमनी, शेयर की तस्वीरें

1/27/2021 5:39:18 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में विराट और पाखी का किरदार निभाने वाले नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी रील लव को रियल लव में बदल दिया है। यानि कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया है। हाल ही में उनका रोका समारोह हुआ है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। 


नील और ऐश्वर्या के फैंस जहां उनके अचानक रोके की खबर सुनकर खुश हैं, वहीं उन्हें इस बात से थोड़ा झटका भई लगा है। क्योंकि नील और ऐश्वर्या शो में एक्स-लवर्स का रोल प्ले कर रहे हैं और ऑफ-स्क्रीन दोनों के रिलेशन की कभी कोई खबर सुनने को नहीं मिली। 


नील भट्ट ने रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिख, 'साथ में किए पागलपन से लेकर मस्ती और फिर वो प्यार जो हमारे बीच पनपा। हम जिंदगीभर के लिए एक हो गए #roka.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

फैंस कपल की एक साथ रोमांटिक तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


ऐश्वरा और नील के शो 'गुम है किसी के प्यार में' के किरदार की बात करें तो विराट यानी नील पाखी यानी ऐश्वर्या से प्यार होता है, लेकिन किसी वजह से उनकी शादी नहीं हो पाती। शो में भले ही विराट को उनकी पाखी नहीं मिल पाती, लेकिन वो रियल लाइफ में उन्हें पाने में सक्सेस हो गए हैं।
अब नील और ऐश्वर्या अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। उनकी दोस्त आशना किशोर ने इंस्टाग्राम पर ये बात बताई है। 

suman prajapati