पत्नी निशा पर करण के हाथ उठाने की खबरें सुन हैरान को-स्टार संजय गांधी, बोले- यकीन नहीं होता, वो बेहद ही जेंटेलमैन किस्म के इंसान

6/2/2021 10:26:04 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी के मशहूर कपल करण मेहरा और निशा रावल की निजी जिंदगी में काफी विवाद चल रहा है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में खट्टास आ गई है। बीते दिनों एक्ट्रेस निशा रावल के आरोप पर मुंबई पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई। जिसके बाद उन्होंने पत्नी के सारे आरोपों को सिरे से नकारा और उन्हें फंसाने का आरोप लगाया। वहीं निशा रावल ने भी अपनी सफाई में करण द्वारा मारपीट की तस्वीरें शेयर कीं। ऐसे में कपल के दोनों के आरोप-प्रतियारोप के बीच कोई निशा का सपोर्ट ले रहा है तो कोई करण का समर्थन कर रहा है। वहीं अब हाल ही में करण मेहरा के को- स्टार संजय गांधी कपल की इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

टीवी एक्टर संजय गांधी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से करण के साथ तीन साल तक जुड़े रहे हैं। जब संजय से हमने करण मेहरा के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि करण पर इस तरह के इल्जाम लगे हैं।

 


संजय गांधी ने कहा कि मैं करण को काफी समय से जानता हूं, जो आज खबरें पढ़ी हैं कि उसने अपनी पत्नी पर हाथ उठाया था। यह सुनकर यकीन ही नहीं होता है। करण ऐसा कभी कुछ करेगा, ऐसा कोई सोच ही नहीं सकता है। वो बेहद ही जेंटेलमैन किस्म के इंसान हैं।


उन्होंने कहा, एक पति और पत्नी के बीच क्या होता है, यह बात या तो उन्हें ही पता होगी या उनके घर की चार दीवारों को। बाकी लोग तो अनुमान ही लगा सकते हैं। खबर पढ़कर मैं बहुत ही अपसेट हूं। वहीं निशा भी बेहद संस्कारी और इंटेलीजेंट लगती हैं। सेट और कई जगह उनसे मुलाकात हुई है। इन तीन सालों में करण को गुस्सा करते या किसी पर चिल्लाते कभी नहीं देखा। न ही सेट पर उसके कोई टैंट्रम थे। वो अक्सर सेट भी टाइम पर ही आता था।

 


बता दें, संजय गांधी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा पुर्नविवाह, नागिन 4 जैसे कई सीरियल्स में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। हालांकि इस सबके बावजूद भी वह बेरोजगार बैठे हैं।

Content Writer

suman prajapati