तरला जोशी के निधन पर को-स्टार निया शर्मा ने जताया दुख, बोली- बहुत याद आओगी आप बड़ी बीजी

6/7/2021 11:25:06 AM

मुंबई. टीवी शोज की 'बा' तरला जोशी का निधन हो गया है। हालांकि तरला के निधन की वजह का अभी पता नहीं चला है। तरला ने शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में बीजी का किरदार निभाया था। तरला की को-स्टार निया शर्मा की इससे बहुत बड़ा सदमा पहुंचा है। निया ने तस्वीरें शेयर कर दुख जताया है।

PunjabKesari
निया ने इंस्टा स्टोरी में तरला के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्टर अंजू महेंद्रू और दिव्यज्योति शर्मा भी नजर आ रहे हैं। निया इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रही है। एक तस्वीर शेयर कर निया ने लिखा- 'तरला जी आप हमेशा हमारी बड़ी बीजी रहेंगी।' एक अन्य तस्वीर शेयर कर निया ने लिखा- 'RIP बड़ी बीजी आप बहुत याद आओगी।' फैंस इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं और दुख जता रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' में निया ने मुख्य किरदार निभाया था। क्रिस्टल  डिसूजा इसमें लीड रोल में थीं। शो में निया ने क्रिस्टल डिसूजा की छोटी बहन मानवी का रोल प्ले किया था। तरला बड़ी बीजी के किरदार में नजर आई थीं। ये शो काफी हिट हुआ था।

PunjabKesari
काम की बात करें तो तरल ने 'साराभाई वर्सेज साराभाई' और 'बंदिनी' जैसे शोज में भी काम किया। बंदिनी में वो वसुधा बेन के रोल में थीं। वहीं साराभाई वर्सेज साराभाई में वो इंद्रवदन की मां के किरदार में नजर आईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News